दुकान में सेंधमारी कर लाखों के सामान व नकदी की चोरी

दुकान में सेंधमारी कर 1.62 लाख रुपये के सामान की चोरी

मधुपुर. थाना क्षेत्र के गोंदलीटांड़ में विद्यालय के निकट स्थित कपड़े की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने एक लाख 62 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में दुकान के मालिक मो. अरमान उर्फ लाडला ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह वे शाम को दुकान बंद कर घर चले गये. रात को दुकान में सेंधमारी कर चोर 10 बंडल सूट 10, बंडल जींस, टी-शर्ट नॉर्मल शर्ट साड़ी समेत छोटा-मोटा सामान चोरी कर लिया. घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली. बताया जाता है कि चोरी का कपड़ा की कीमत एक लाख साठ हजार रुपये है. इसके अलावा गल्ला में रखा 2200 रुपये नकदी भी ले लिया. आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी. इसके बाद जब वे दुकान पहुंचे और सामने का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. साथ ही कपड़ा आदि कीमती सामना गायब था. घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पहुंची और लोगों से पूछताछ की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताते चले कि इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है. कांडों का उद्भेदन नहीं हो पाने के कारण बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है. ————————— मधुपुर थाना क्षेत्र के गोंदलीटांड़ की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >