महिला के गले से लॉकेट लगे सोने की चेन छिनतई

नगर थानांतर्गत बाइपास सर्कुलर रोड पर बिलासी टाउन केनरा बैंक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने तारनीडीह मुहल्ला निवासी एक महिला के गले से लॉकेट लगे सोने की चेन की छिनतई कर ली.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थानांतर्गत बाइपास सर्कुलर रोड पर बिलासी टाउन केनरा बैंक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने तारनीडीह मुहल्ला निवासी एक महिला के गले से लॉकेट लगे सोने की चेन की छिनतई कर ली. इस संबंध में ऊपर बिलासी तारनीडीह मुहल्ला निवासी विभा सिंह ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 11 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे की बतायी गयी है. घटना के पूर्व विभा घर जा रही थी, तभी बाइक सवार युवकों ने उनके गले से लॉकेट लगे सोने की चेन की छिनतई कर ली. उसके बाद वे लोग बैजनाथपुर की तरफ तेज गति में भाग निकले. विभा के मुताबिक, यातायात थाना द्वारा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनलोगों की तस्वीर कैद हुई होगी, जिसकी जांच करने से उनलोगों की पहचान हो सकती है. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >