चितरा: कोलियरी क्षेत्र में गणेशोत्सव की धूम

चितरा कोलियरी क्षेत्र में भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से हुई. चितरा टेढ़ी मोड़ पर जय हिंद क्लब के सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना की, जिसमें फल, फूल, दूध, और लड्डू अर्पित किये गये.

चितरा. चितरा कोलियरी क्षेत्र में भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से हुई. चितरा टेढ़ी मोड़ पर जय हिंद क्लब के सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना की, जिसमें फल, फूल, दूध, और लड्डू अर्पित किये गये. संध्या को आरती की गयी और प्रसाद का वितरण किया गया. क्लब के सदस्यों ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से यहां पूजा होती आ रही है. इस अवसर पर सुकुमार मंडल, पंकज राय समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. वहीं, तिलैया गांव में न्यू इंडियन क्लब ने भी धूमधाम से भगवान गणेश की पूजा आयोजित की गयी. इस मौके पर सिंधु सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >