deoghar news : अबुआ आवास के लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर

जिले में अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुकों के बीच 5.12 करोड़ खाते में भेजे गये. किस्त की राशि भुगतान की स्वीकृति डीसी विशाल सागर ने दे दी है.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले में अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुकों के बीच 5.12 करोड़ खाते में भेजे गये. किस्त की राशि भुगतान की स्वीकृति डीसी विशाल सागर ने दे दिया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में देवघर जिले में द्वितीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को करौं प्रखंड में 11, मोहनपुर नौ एवं सोनारायठाढ़ी में एक लाभुक के बीच 10.50 लाख राशि विमुक्त कर दी गयी है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में ही तृतीय किस्त की राशि देवघर प्रखंड में 76, देवीपुर 02, मोहनपुर 11, सारठ 03, सारवां 42 एवं सोनारायठाढ़ी 07 लाभुकों यानी कुल 141 लाभुकों के बीच 1.41 करोड़ नया भुगतान किया गया. इसके अलावा वितीय वर्ष 2024-25 में द्वितीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवघर प्रखंड में 63, देवीपुर 90, करौं 108, मोहनपुर 46, सारठ 46 एवं सोनारायठाढ़ी 41 लाभुकों यानी कुल 394 लाभुकों को 1.97 करोड़ रुपये अबुआ आवास योजना के लिए दिया गया. तृतीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवघर प्रखंड में 08, देवीपुर 28, करौं 49, सारठ 47 एवं सोनारायठाढ़ी 26 लाभुकों यानी 158 लाभुकों के बीच 1.58 करोड़ भुगतान किया गया. शेष बचे लाभुकों को भी जल्द योजना की राशि जल्द भेज दी जायेगी. ज्ञात हो कि अबुआ आवास योजना झारखंड की महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत गरीब वर्ग के लोगों या जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है उनको तीन कमरे के लिए 2.00 लाख रुपये की राशि किस्तवार तरीक से दी जाती है. हाइलाइट्स लाभुकों के खाते में भेजे गये 5.12 करोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >