करौं : डिंडाकोली मध्य विद्यालय में साइकिल वितरित

छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया

करौं. प्रखंड के मध्य विद्यालय डिंडाकोली में कल्याण विभाग से प्राप्त वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार ने बताया कि कल्याण विभाग की ओर से वर्ग अष्टम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल आया था. छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी है. साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं में भारी खुशी है. वर्ग नवम में नाम लिखने के बाद उन्हें विद्यालय आने-जाने में परेशानी नहीं होगी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक संजय सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >