अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ पांच संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े

नगर थानांतर्गत कास्टर टाउन इलाके से अपराध की योजना बनाते हथियार-गोली के साथ पांच संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े.

देवघर. नगर थानांतर्गत कास्टर टाउन इलाके से अपराध की योजना बनाते हथियार-गोली के साथ पांच संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध स्थानीय कास्टर टाउन के ही रहने वाले हैं. वहीं, उसके चार साथियों में से कुछ बिहार के भी शामिल हैं. इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कास्टर टाउन इलाके में कुछ संदिग्ध एक साथ जुटकर अपराध की योजना बना रहे हैं. उसी सूचना पर पुलिस ने वहां छापेमारी की तो पांच को दबोच लिया गया. सूत्रों की मानें तो उनलोगों के पास से एक हथियार व पांच गोली मिले हैं. पुलिस उन सभी को थाने में रखकर पूछताछ करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >