एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉयजनिंग के शिकार

थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गये. परिजनों व ग्रामीणों द्वारा सभी को सीएचसी पहुंचाया गया.

सारवां. थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गये. परिजनों व ग्रामीणों द्वारा सभी को सीएचसी पहुंचाया गया. चिकित्सा प्रभारी डाॅ बीके सिन्हा व सीएचओ आलोक कुमार द्वारा खतीजा बीबी (35), सजिय परवीन (10), नाजिया (8), अल्फाज अंसारी (8), फराइल अंसारी (6) का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. सीएचसी में परिजनों ने बताया कि रात का खाना सुबह खाने के बाद से ही सभी बीमार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >