मॉकड्रिल कर आग बचाव का दिया प्रशिक्षण

अग्निशमन की टीम ने चलाया जागरुकता अभियान

मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित रेड कारपेट स्कूल परिसर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच अग्निशमन टीम द्वारा आग से बचाव की जानकारी दी गयी. इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी कोलेश्वर पासवान ने कहा कि अगर आग लग जाये तो बच्चे घबराये नहीं बल्कि उसे बुझाने का प्रयास करें. आग लगने वाली जगह में मिट्टी व बालू देकर आग को बुझा सकते है. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में आग नियंत्रण यंत्र अवश्य लगाये. कहा कि अधिकांश विद्यालय में आग नियंत्रण यंत्र उपलब्ध है. बच्चे उसका भी उपयोग कर आग पर काबू पा सकते हैं. इस दौरान मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों को चलाने की विधि बताया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >