धान के भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे किसान

सरकार ने पैक्सों के माध्यम से जिले में 581 किसानों से 29023.80 क्विंटल धान की खरीद की है. पर इन किसानों का भुगतान डेढ़ माह से लटका है. किसानों को भुगतान के लिए हर दिन विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

देवघर : सरकार ने पैक्सों के माध्यम से जिले में 581 किसानों से 29023.80 क्विंटल धान की खरीद की है. पर इन किसानों का भुगतान डेढ़ माह से लटका है. किसानों को भुगतान के लिए हर दिन विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि खुले बाजार में ही कम दाम में धान बेच देते, तो महाजन से कर्ज नहीं लेना पड़ता. भुगतान नहीं होने के कारण कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है.

31 मार्च तक डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य : सरकार द्वारा तय लक्ष्य के अनुसार, 31 मार्च तक पैक्सों के माध्यम से जिले के किसानों से डेढ़ लाख क्विंटल धान की खरीद करनी है. 20 जनवरी से जिले में धान की खरीदारी प्रारंभ की गयी थे. अब बचे 27 दिन में करीब 1.20 लाख क्विंटल धान की खरीदारी करना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है. बताया जा रहा है कि भुगतान नहीं होने की वजह से किसान अब पैक्स में धान देने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >