Deoghar news : न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों के न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की और निष्पादन में तेजी लाने को कहा.

प्रमुख संवाददाता, देवघर. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों के न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने उच्च व उच्चतम न्यायालयों में लंबित मामलों की विभागवार स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शपथ पत्र व प्रति शपथ-पत्र समय पर दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रभावी प्रतिवेदन व समुचित तथ्यों के साथ कार्रवाई अनिवार्य है. बैठक में उन्होंने एम्स देवघर से जुड़े नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एम्स में नियमित रूप से फायर मॉक ड्रिल करायें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके, साथ ही पीएचइडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनासी या अन्य माध्यमों से एम्स को जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर तकनीकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट दें. इसके अलावा एम्स देवघर के संपर्क पथ, बाउंड्रीवाल और विद्युत आपूर्ति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की. डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालय के प्रत्येक लंबित मामले की नियमित मॉनिटरिंग करें, विधिक परामर्श लेकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें. बैठक में एसी, एसडीओ, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व तकनीकी टीम के सदस्य उपस्थित थे. ॰डीसी ने की विभिन्न विभागों के न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा ॰पुनासी या अन्य माध्यमों से एम्स को जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर तकनीकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट दें ॰एम्स की बुनियादी सुविधाओं के कार्यों में भी तेजी लाने के दिये निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >