संत शिरोमणि दास की समारोहपूर्वक मनायी गयी जयंती

मधुपुर के टिटहियाबांक में आयोजन

मधुपुर. माघ पूर्णिमा संतों का संत संत शिरोमणि रविदास की 649 वा जयंती समारोह टिटहियाबांक में इंद्राणी भारती की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जयदेव मेहरा, प्रकाश दास, अर्जुन दास व इंद्राणी भारती ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस समय संत शिरोमणि रविदास का जन्म हुआ उसे समय अस्पृश्यता और छुआछूत भरा हुआ था. फिर भी रविदास जी ने बड़ी हे साहस के साथ पाखंडवाद को ठोकर मार कर समाज को जगाने का काम किया था. मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी अर्जुन दास, अरविंद यादव, बृजनंदन दास, महेंद्र दास, संजय कुमार, राधा देवी, निधि कुमारी, अनमोल राज, माया देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, आरती कुमारी, चांदनी देवी, नैना कुमारी, बलदेव दास, पिंटू दास, राजेंद्र दास, मुकेश दास, संतोष बौद्ध, राजेश दास, आराध्या भारती और विभिन्न गांव के दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >