आदेश के चार दिन बाद भी विरमित नहीं हुए कार्यपालक अभियंता

तबादले के बाद भी नगर निगम के दो कार्यपालक अभियंताओं को विरमित नहीं किया गया है.

संवाददाता, देवघर.

नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से देवघर नगर निगम अभियंत्रण शाखा के दो अधिकारियों का 31 जुलाई को तबादला हो गया है. इसमें देवघर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह का भी अपने मूल विभाग में तबादला हो गया है. जबकि सहायक अभियंता वैदेही शरण का चकुलिया नगर परिषद में तबादला हुआ है. आदेश के चार दिन बाद शनिवार को भी विरमित नहीं किया गया है. इससे निगम के अभियंत्रण शाखा और संवेदकों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सभी का कहना है कि दोनों पदाधिकारी श्रावणी मेले में जाना नहीं चाह रहे हैं. निगम में टेंडर निकला है. इसलिए कोई जाना नहीं चाह रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >