पालोजोरी में कांग्रेस का बीएलए-2 प्रशिक्षण, बूथ स्तर की मजबूती और नए मतदाता जोड़ने पर जोर

पालोजोरी: बीएलए टू प्रशिक्षण में नये मतदाताओं को जोड़ने पर दिया जोर

पालोजोरी. कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को पालोजोरी कांग्रेस कमेटी की ओर से रघुआडीह गड़सरा में संवाद सह बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष शमशेर अंसारी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की असली ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की. मुख्य अतिथि अवधेश प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. वहीं सारठ पर्यवेक्षक डॉ सिराज अंसारी ने बीएलए-2 सदस्यों को मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारीपूर्वक भागीदारी निभाने और नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया. प्रशिक्षक मुदस्सर खान ने बीएलए-2 के कार्यों, मतदाता सूची की निगरानी, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा बूथ प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महमूद अंसारी, सारठ उपाध्यक्ष गफ्फार अंसारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शमशेर आलम, खुर्शीद आलम, फिरोज अंसारी, तस्लीम अंसारी, तेजनारायण राय, आबूतालिब अंसारी, राजन सिंह, रहमान अंसारी, कुतुल मियां, विकाश मरांडी, महरून बीबी, हसमुद्दीन अंसारी, माहिर मियां, शराफत अंसारी, नजरुल अंसारी, मीडिया प्रभारी अनीस रजा, वसीम आलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >