पालोजोरी : बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बढ़ी लोगों की परेशानी

मधुपुर: मेंटेनेंस के नाम पर पालोजोरी बाजार में पिछले दो दिनों में दिन में बिजली आपूर्ति रही बंद

पालोजोरी. पालोजोरी बाजार और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली कटौती से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है और दिन के समय आवश्यक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया गया कि पालोजोरी जोरो पहाड़ी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण दिन के 10 बजे से संध्या तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गयी है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले दिन सोमवार को रात करीब 8 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि मंगलवार को भी दिन में 10 बजे से लेकर लगभग शाम 7 बजे तक बिजली नहीं रही. लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >