डायन प्रताड़ना से तंग 60 वर्षीय वृद्ध महिला पहुंची थाना, लगाई न्याय की गुहार

झारखंड के सारठ में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सारठ : एक तरफ जहां प्रशासन से लेकर सामाजिक संस्थाएं डायन प्रथा की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार काम कर रही है, वहीं आज भी समाज में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई. सारठ थाना क्षेत्र की एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला इसी सामाजिक कुरीतियों से प्रताड़ित है. थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की उक्त बुजुर्ग महिला डायन प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को थाना पहुंच गयी और अपनी पीड़ा सुनायी.

थाना पहुंचकर वृद्ध महिला ने दर्ज करायी शिकायत

अपने बेटे के साथ बुधवार सुबह थाना पहुंची महिला ने गांव के ही फुरकान शेख उर्फ पप्पू शेख की पत्नी नुरेशा बीबी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि, मंगलवार करीब 10 बजे अपने पोते पोती को स्कूल भेजने के लिए सड़क तक छोड़ने जा रही थी. इसी बीच फुरकान शेख उर्फ पप्पू शेख की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए और डायन बताते हुए कहा कि तुम गांव के बच्चों को बीमार कर देती हो. उसने मैला पिलाने की बात कही. यह कहते हुए वह ईंट-पत्थर मारने लगी. किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचकर उसने घरवालों को जानकारी दी.

आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग

महिला ने बताया कि वर्षों पर भी गांव के दाऊद शेख ने डायन का आरोप लगा कर प्रताड़ित किया था, जिसे गांव में पंचायती कर माफी मांगी गयी, जिससे मामला शांत हो गया था. लेकिन, एक बार फिर उसी परिवार की नुरेशा बीबी व अन्य सदस्यों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है. वही थाना प्रभारी ने कहा शिकायत मिली है,घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमन सौरभ

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >