अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा पर्व

मारगोमुंडा में ईद-उल-अजहा पर्व हर्षोल्लास व भाईचारे माहौल में मनाया गया

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा पर्व हर्षोल्लास व भाईचारे माहौल में मनाया गया. इस दौरान मारगोमुंडा समेत ओलदाहा, छातापाथर, बेहरा पहाड़ी, मुरली पहाड़ी, पंचरूखी, खेसवा, बरेडीह, पारोजोरी, चमरबीघा, दुधानी, महुआ टांड़, चरघारा, कानों, मारनी, खरजोरी, पीपरा, सीमरगढ़ा, बड़बाद, बनसीमी, घाघरा, जोरासीमर, केराकुंडी, बोरोटांड़, बैजूटांड़, पट्टाजोरी, खेलफाडीह, रामपुर, चेतनारी, पंदनियां, बीरसिंहडीह समेत अन्य ईदगाहों व मस्जिदो में ईद-उल-अजहा की नमाज भारी संख्या में अकीदतमंदों ने अदा की. पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित थे. मौके पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर समेत झारखंड वासियों को ईद- उल0 अजहा की शुभकामनायें दिया. उन्होंने कहा कि ईदुल अजहा पर्व हमें शांति का पैगाम देती है. कहा कि पर्व हमें अपने नफरतों की कुर्बानी देने का पैगाम देती है. कहा बुराई को कुर्बान कर अच्छाई के रास्ते पर चलने पैगाम देती है. कहा कि बुरे कामों से तौबा करें व नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लें. शांति व आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील किया. पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पुरी तरह मुस्तैद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >