अकीदत, उत्साह और भाईचारा... ईद मिलादुन्नबी पर जसीडीह में निकला भव्य जुलूस

जसीडीह में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर हर्षोल्लास से मनाया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भव्य जुलूस निकालकर अमन-चैन का...

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके कार्यों को याद किया गया. नबी की शान में नारे लगाते हुए लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी.

कई इलाकों से निकला जुलूस

टाभाघाट, संथाली, गंगटी, खोरीपानन, कुंजीसार, धाधी, रोहिणी, रुपसागर, कोकरीबांक, जोरमो, गंणजोरा समेत अन्य क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवक, बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं.

श्रद्धालु और अकीदतमंद हाथों में बड़े-बड़े झंडे लेकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते रहे. इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया गया. पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा.

नबी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा व अमन-चैन कायम रखने का संकल्प लिया.

लोगों ने कहा कि देश में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए सभी को दुआ करनी चाहिए. पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को शांति और इंसानियत का संदेश दिया था. उनका जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी है.

टाभाघाट और संथाली का जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा

टाभाघाट से निकला जुलूस जसीडीह सिनेमा हॉल मोड़, हनुमान नगर मोड़, जसीडीह बाजार और चकाई मोड़ होते हुए वापस टाभाघाट पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया.

वहीं संथाली से निकला जुलूस रेलवे ओवरब्रिज, सिनेमा हॉल मोड़ और मुख्य बाजार होते हुए वापस संथाली पहुंचा. जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ नजर आयी.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जसीडीह थाना की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गयी थी. जुलूस के मार्ग में भी पुलिस बल लगातार तैनात रहा.

पुलिस ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. शांतिपूर्ण माहौल में ईद मिलादुन्नबी का पर्व और जुलूस संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >