खुले में कचरा फेंकने से लोगों का जीना हुआ दूभर

मधुपुर नगर परिषद द्वारा फेंके गये कचरे के कारण आसपास के लोगों का जीना हुआ मुश्किल

मधुपुर. नगर परिषद के द्वारा प्रत्येक दिन बरसतिया में भारी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन कचरा का प्रबंधन नहीं किये जाने से आसपास के लोगों का जीवन मुश्किल भरा हो गया है. कचरा से प्लास्टिक समेत अन्य गंदगी तेज हवा में उड़कर आसपास के पूरे इलाके में फैल रहा है. साथ ही पिछले कुछ महीनों में मच्छर व मक्खियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है. आसपास के दुकानदार व घरवाले खुले में किसी भी प्रकार का खाना या वस्तु नहीं रख पाते हैं. मच्छरों का झुंड खाना को खराब कर देता है. ग्रामीण अरविंद यादव, परमेश्वर ठाकुर, जीतन यादव, मोहन भोक्ता, सहदेव यादव, मनु सोरेन, रामा मुर्मू, परगन मुर्मू, शेखर मुर्मू ने बताया कि वे लोग खुले में खाना भी नहीं खा सकते है. हजारों टन गंदगी व कचरा नगर परिषद के द्वारा फेंक दिया गया है, लेकिन इसका कोई प्रबंधन नहीं हो रहा है. जिसके कारण ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल भरा हो गया है. सालों भर वे लोग मच्छर से परेशान रहते हैं. इससे लोग जब तब बीमार पड जाते हैं. बताया कि कचरे के कारण शेखपुरा, बड़बाद, बरसतिया समेत आसपास के ग्रामीण बुरी तरह प्रभावित है. बताते चले कि एनओसी नहीं मिलने के कारण कचरा प्रबंधन का काम नहीं हो रहा है. हाइलार्ट्स : नगर परिषद द्वारा फेंके गये कचरे के कारण आसपास के लोगों का जीना हुआ मुश्किल बदबू, मच्छरों के प्रकोप और गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >