करौं. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में बीडीओ ऋषि राज व थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती ने प्रखंड क्षेत्र के बुढ़वातांड़ गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरुक किया. इस अवसर पर पूरे गांव के दर्जनों लोग जमा हुए. बीडीओ ऋषि राज और थाना प्रभारी ने लोगों से कहा लोग नशा नहीं करें. नशा से शारीरिक हानि के अलावे परिवार बिखरने का डर रहता है. लोग इस अभियान में प्रशासन का हर संभव सहयोग देने का काम करें, ताकि प्रखंड क्षेत्र से नशा पूर्ण रूप से हटाया जा सके. प्रखंड व थाना क्षेत्र से हर हाल में नशा का प्रचलन को खत्म करने का प्रयास किया जायेगा. इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से जानने का प्रयास किया. कहा कि नशा हमारे समाज के लिए एक कुरीति है. इसको हटाकर ही हम सभ्य समाज में जीवन यापन कर सकते हैं. इस अवसर पर लोगों को नशा मुक्ति अभियान के लिए शपथ दिलायी गयी. मौके पर कनीय पुलिस पदाधिकारी रामबचन सिंह, राजेश सिंह, निवास यादव, सहित प्रखंड एवं थाना कर्मी मौके पर मौजूद थे. — बुढ़वातांड़ गांव में नशा मुक्ति अभियान करौं में नशा के खिलाफ जनजागरूकता अभियान, लोगों ने लिया संकल्प
नशा परिवार और समाज दोनों को करता है प्रभावित : बीडीओ
मधुपुर: बीडीओ और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को नशा से दूर रहने की अपील की
