भीषण गर्मी में देवीपुर थाना में लगा प्याऊ

देवीपुर: बना राहत केंद्र, फरियादियों के लिए पेयजल व्यवस्था शुरू

देवीपुर. भीषण गर्मी को देखते हुए थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने थाना परिसर में फरियादियों एवं आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करायी है. इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है. गर्मी के इस मौसम में थाना आने वाले फरियादियों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन थाना परिसर में पेयजल की व्यवस्था होने से लोगों को राहत मिली है. विदित हो कि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर थाना पहुंचते हैं. ऐसे में पेयजल की यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी प्रशांत कुमार की इस मानवीय पहल की प्रशंसा की है. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गयी है, ताकि थाना आने वाले फरियादियों एवं पीड़ितों को राहत मिल सके. उन्होंने लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने एवं जरूरत पड़ने पर अधिक से अधिक पानी पीने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >