भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

एकता और अखंडता को समर्पित डॅा श्यामा प्रसाद का बलिदान सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणास्रोत है : मालती सिन्हा

मधुपुर. भाजपा महिला मोर्चा ने में शहर के काली मंडा मोड़ पर डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनायी. इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मालती सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता को समर्पित उनका बलिदान सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है. हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके बताये रास्ते पर चलने हमेशा संकल्पित है. मौके पर महिला मोर्चा की सपना विश्वकर्मा, नीरू देवी, ललिता देवी, बीना देवी, सरोज गुप्ता, अमित दुबे, गीता देवी, देवंती माता, नीलम गुप्ता, मालती सिंह, सिया देवी आदि मौजूद थे. ———- भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >