सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में एक धार्मिक स्थल पर जूठा खाने और फेंकने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने सोनारायठाढ़ी थाना को दी. सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस की पहल से उत्पन्न विवाद को शांत करा दिया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने कहा कि किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक स्थान पर गलत हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
धार्मिक स्थल पर जूठा फेंकने को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने कराया शांत
सोनारायठाढ़ी में दो गुटों में गहमागहमी, पुलिस ने कराया सुलह
