बाघनाडीह गांव में धूमधाम से हुआ सूर्याहु पर्व

मधुपुर : भक्तों ने क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना

मधुपुर. करौं प्रखंड क्षेत्र के बाघनाडीह गांव में सूर्याहु पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया. रविवार सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. पूजा को लेकर बाघनाडीह समेत आसपास के इलाकों में भक्तिमय माहौल बना रहा. व्रतियों ने भगवान भास्कर की विधि-विधान से उपासना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. पर्व में पाथरोल क्षेत्र के सगे-संबंधी व ग्रामीण शामिल हुए. पूजा के समापन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर शनिचर ठाकुर समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >