1. 93 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 82 विकास योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

मधुपुर, करौं व देवघर प्रखंड में विधायक फंड से होगा विकास कार्य

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने मंगलवार को पथलचपटी में आयोजित एक समारोह में विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर, करौं व देवघर प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से स्वीकृत 82 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजना के निर्माण कुल एक करोड़ 93 लाख की लागत से किया जायेगा. इसमें कलभर्ट, नाली, भवन, सड़क, मरम्मत जैसी योजनाएं शामिल है. बताया जाता है कि एनआरईपी विभाग की देखरेख में सभी कार्यान्वित किया जायेगा. मौके पर मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जहां भी जरूरत है सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2028 तक मधुपुर को एक मॉडल विधानसभा बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि कई बड़ी योजनाएं पहले ही धरातल पर उतर चुकी है और शेष कार्यों के लिए निरंतर प्रयास जारी है. मंत्री ने अभियंता को गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि ये योजनाएं छोटी-छोटी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है. समारोह में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >