Deoghar news : झामुमो कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गुरुजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने कहा कि गुरुजी के संघर्षों से अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है.

संवाददाता, देवघर . होटल बैद्यनाथ विहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. गुरुजी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, गुरुजी के साथी रहे मो नौशाद और पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह ने कहा कि गुरुजी का जीवन शुरू से ही संघर्षपूर्ण रहा. यह उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो पाया और हमारा झारखंड बन पाया. वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि दिशोम गुरु ने ही झारखंड का निर्माण किया. वे सदैव झारखंडियों के दिलों में अमर रहेंगे. इससे पूर्व सभी नेताओं ने बारी-बारी से गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वालों में उपरोक्त नेताओं के अलावा दिलावर हसन, नंदकिशोर दास, दिनेश्वर किस्कू, तेज नारायण वर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, विपिन यादव, गोपाल दास, नितिन रावत, सिकंदर राउत, बीरु प्रधान, लड्डू नरौने, अजय यादव, मनोज दास, श्री सिंह, अजय नारायण मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, तेज नारायण वर्मा, सूरज झा, महिला अध्यक्ष नीलम देवी, मंजू देवी, संजू मुर्मू, प्रियंका मरांडी, रजनी सिन्हा, मीनाक्षी मुर्मू , रेखा देवी, रौनक शांडिल्य, धनु राउत, लखेसर मुर्मू, उमेश यादव, वीरेंद्र सिंह, बैजू रावत, सुनील महथा, राजू आलम, दिलीप दास, भीम दास, मो इलियास, शानू कुमार सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. ॰झामुमो ने पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >