विषैला पदार्थ खाने के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

देवघर सदर अस्पताल में विषैला पदार्थ खाने के बाद 70 वर्षीय ईश्वर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का आवेदन दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर: संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खाने से 70 वर्षीय ईश्वर सिंह की देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के लकठाडीह गांव के रहने वाले थे.

बताया जाता है कि ईश्वर सिंह ने भूलवश किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का दिया आवेदन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को आवेदन दिया. आवेदन में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया.

आवेदन मिलने के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर गांव लौट गये.

विषैला पदार्थ खाने की वजह स्पष्ट नहीं

ईश्वर सिंह ने किन परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन किया था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है. परिजनों के अनुसार उन्होंने इसे भूलवश खा लिया था. घटना को लेकर पुलिस के स्तर से अन्य जानकारी सामने नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >