Deoghar Crime News: मधुपुर में श्याम मंदिर से 20 लाख रुपये के जेवरात ले उड़े चोर, देर रात दिया गया घटना को अंजाम

Deoghar Crime News: देवघर के मधुपुर में चोरों ने श्याम मंदिर से 20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

देवघर : देवघर के मधुपुर में पंच मंदिर रोड स्थित श्याम मंदिर व हनुमान मंदिर से चोरों ने करीब 20 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. मंदिर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने देर रात को घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि चोरों ने खाटू वाले बाबा श्री श्याम व बजरंगबली की प्रतिमा के ऊपर लगे चांदी के मुकुट, छत्तर, तीर- धनुष और हार समेत कीमती आभूषणों की चोरी कर ली.

पुजारी की नींद खुली तब जाकर घटना की जानकारी मिली

मंदिर के पुजारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि रात के करीब दो बजे नींद खुली तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है और मूर्ति से जेवरात गायब हैं. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज देकर जगाया. मंदिर के चारों तरफ खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

देवघर की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी

घटना की सूचना पुजारी रामनरेश ने मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को दी. उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये के भगवान के चांदी की जेवरात की चोरी हो गई है. जानकारी मिलने के बाद मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तमसोई, अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार दलबल के साथ मंदिर पहुंचे और मामले की छानबीन की.

Also Read: आदिवासी संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए हेमंत सरकार का बड़ा कदम, झारखंड में जल्द शुरू होगा ट्राइबल टूरिज्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >