EMI विवाद ने लिया भयानक रूप, देवघर में भाई ने भाई को ट्रक से कुचल कर मार डाला, घटना CCTV में कैद

Deoghar Crime News: देवघर में देवीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह मुख्य मार्ग पर एक भाई ने दूसरे भाई को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक बिट्टू राउत थे. विवाद का मुख्य कारण ईएमआई और परिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Deoghar Crime News, देवघर, संजीत मंडल: देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में चौधरीडीह मुख्य मार्ग पर रविवार को सुबह करीब ग्यारह बजे एक भाई ने दूसरे को ट्रक से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक का नाम बिट्टू राउत है. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

ईएमआई का झगड़ा हो सकती है मुख्य वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच परिवारिक मसलों को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था. मृतक बिट्टू राउत के पास चार मिनी ट्रक थे, जिनमें से एक उन्होंने मंझले भाई संजीत राउत को दे दी थी, ताकि वह भी ट्रक चला कर परिवार का पेट पाल सके. परिजनों के अनुसार, संजीत राउत गाड़ी का ईएमआई समय पर नहीं भर रहा था और इस वजह से वह बिट्टू पर लगातार दबाव बना रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों भाइयों के बीच आए दिन तकरार और झगड़ा होता रहता था.

Also Read: झारखंड के उद्योग जगत को बड़ा झटका, मशहूर उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का निधन

सड़क किनारे बुलेट धो रहा था संजीत राउत

रविवार को गुस्से में आकर संजीत राउत ने ट्रक को अपने भाई बिट्टू पर चढ़ा दिया. बिट्टू सड़क किनारे अपनी बुलेट बाइक धो रहे थे. बुरी तरीके से ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस परिजनों से कर रही है पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि घटना में संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव भी एक कारण हो सकता है. फिलहाल, सभी पहलुओं पर जांच के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी मामले की पड़ताल कर रही है.

Also Read: पलामू में झोला छाप डॉक्टर बना मौत का सौदागर, इलाज की लापरवाही से महिला की गयी जान!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >