विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हवलदार से हथियार छीनने का प्रयास, देखें Video

Deoghar Crime News: देवघर में बस स्टैंड के पास विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. कथित तौर पर हमलावर ने हवलदार से हथियार भी छीनने का प्रयास किया.

Deoghar Crime News| देवघर, आशीष कुंदन : देवघर में विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर एक युवक ने हमला कर दिया. हवलदार पर धारदार हथियार से हमला करने वाले युवक ने उनका हथियार भी छीनने का प्रयास किया. हवलदार विकास ने बताया कि बाद में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, तो उनकी जान बची. घटना शनिवार को बस स्टैंड के पास हुई है.

बस स्टैंड के पास 2 पक्षों में हुआ था विवाद

बस स्टैंड के पास दो पक्षों में विवाद हो गया था. विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर एक युवक ने हमला किया. हमले में नगर थाना के हवलदार विकास यादव घायल हो गये. घटना के बाद हवलदार विकास को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. हवलदार विकास के चेहरे पर चोट लगी है. उनकी नाक से भी खून निकल रहा था.

विवाद शांत कराने गये थे हवलदार विकास

हवलदार विकास पर हमला करने वाले आरोपित का नाम मिथिलेश तुरी बताया गया है. हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. हवलदार विकास ने बताया कि बस स्टैंड के बगल में 2 पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया था. बाताबाती हो रही थी. दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने की वह कोशिश कर रहे थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हवलदार विकास का आरोप- हथियार छीनने की हुई कोशिश

हवलदार विकास ने कहा कि इसी बीच एक युवक ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि हमलावर ने उनका हथियार भी छीनने की कोशिश की. हालांकि, समय पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: धनबाद के कतरास में BCCL कर्मी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कौन हैं झारखंड कांग्रेस के नये प्रभारी के राजू? राहुल गांधी के माने जाते हैं बेहद करीबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >