सारवां : यज्ञ को लेकर डकाय में दुबे बाबा की हुई विशेष पूजा

सारवां में डकाय दुबे बाबा की विशेष पूजा और महालक्ष्मी महायज्ञ की अर्चना

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे बाबा मंदिर प्रांगण में 18 मार्च से श्रीश्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर सोमवार को समिति की ओर से मंदिर में बाबा का विशेष अनुष्ठान किया गया, जिसमें विषहरण देव के रूप में प्रख्यात दुबे बाबा से महायज्ञ की अनुमति लेने के लिए पुजारी गुलशन मिश्र और मीठू तिवारी के द्वारा बाबा की पूजा संपन्न करायी गयी. साथ ही निर्विघ्न रूप से यज्ञ को सफल करने को लेकर समिति सदस्यों ने दंडवत होकर बाबा से शांतिपूर्ण यज्ञ संपन्न कराने की कामना की. समिति के सदस्यों ने बताया 18 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले श्रीश्री 008 महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ 18 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाल कर की जायेगी. इस दौरान प्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा दिव्य कथा की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें सनातन धर्म की परंपरा के साथ आध्यात्म का इस जीवन में महत्व की जानकारी प्रख्यात वैदिकों के द्वारा दी जायेगी. साथ ही रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. मौके पर पुजारी गुलशन मिश्र, मीठू तिवारी समेत समिति सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >