रहमतों का महीना है माह-ए-रमजान : मौलाना नूरी

मधुपुर : अल्लाह ताला सभी लोगों पर रहमतों की बारिश करता है : धर्म गुरु

मधुपुर. रमजान उल मुबारक इस्लामी साल का बड़ा ही बरकत व मुबारक महीना माना जाता है. इस माह में अल्लाह ताला सभी लोगों पर रहमतों की बारिश करता है. उक्त बातें मौलाना अजमल नूरी ने कही. उन्होंने कहा कि इस माह में नफिल नमाज का सवाब फर्ज नमाज के बराबर दिया जाता है. इस माह में तरावीह की नमाज ईशा के नमाज के बाद हर मोमिन को सुनना व हाफिज- ए- कुरान के पीछे पढ़ना नबी की सुन्नत है. इस माह में इफ्तार के वक्त जिन रोजेदारों के द्वारा दुआ मांगी जाती है. वह अल्लाह के दरबार में कबूल होता है. खजूर व पानी से इफ्तार खोलना सुन्नत है. सरकार ने फरमाया कि जिस व्यक्ति ने एक रोजेदार को पानी पिलाया तो उस व्यक्ति को उसके गुनाहों से ऐसे माफ कर दिया जायेगा, जैसे वह अपने मां के कोख से आज ही जन्म लिया हो. शहरी के लिए नवीन ने फरमाया कि शहरी करना कुल की कुल बरकत है. चाहे वे एक घूंट पानी ही क्यों ना हो. शहरी करनेवालों पर अल्लाह हुआ उनके फरिश्ते रहमत भेजते हैं. रमजान के महीने में रब ने तीन आसरे बनाए हैं, जिनमें पहला असरा-ए -रहमत है. दूसरा मगफिरत का है. वहीं तीसरा असरा जहन्नम से आजाद होने का कहलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >