शोकाकुल परिवारों से मिले सारठ विधायक, बंधाया ढांढस

काली चरण तिवारी का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : विधायक

सारठ. शनिवार को दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी(102 वर्षीय) के गमगीन परिजनों से मिलने क्षेत्रीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह पत्थरड्डा गांव पहुंचे. विधायक सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि काली चरण तिवारी का जाना अपूरणीय क्षति है. श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी की जंग में कूद पड़े थे. अपनी देश प्रेम की तेवर से थाना में तिरंगा फहरा देने वाले महान जननायक थे. सारठ सहित संपूर्ण देश आज एक बेटा को खो दिया है. मौके पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, मुखिया नंद किशोर तुरी, प्रमोद राय, हलधर यादव, धनंजय पांडेय, विष्णु देव यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ——————————— काली चरण तिवारी का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : विधायक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >