रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध महिला का शव

जसीडीह स्टेशन के समीप मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से रविवार की सुबह को जसीडीह पुलिस ने करीब 60वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. महिला के सिर पर जख्म के निशान हैं तथा शव की पहचान नहीं हो सकी है.

प्रतिनिधि,जसीडीह : जसीडीह स्टेशन के समीप मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से रविवार की सुबह को जसीडीह पुलिस ने करीब 60वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. महिला के सिर पर जख्म के निशान हैं तथा शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार को की-मैन भूपाल कापरी ने रेलवे ट्रैक के पास शव देख कर इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारी को दी. अधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी कि पोल संख्या 323/41-43 के बीच अप लाइन पर महिला का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही एसआइ सुधीर खलखो, आरपीएफ एसआइ संतोष कुमार, एएसआइ श्यामल दत्तो, जीआरपी एएसआइ मो असलम जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. मृतका के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात या सामान नहीं मिल हैं. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि वृद्ध संभवत: ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रही होगी तथा ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी. मृतका लाल साड़ी पहनी हुई थी. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >