Deoghar News : विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचें, बच्चों की उपस्थिति बढ़ायें: डीसी

विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करें, ताकि बच्चों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन मिले. किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दिया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करें, ताकि बच्चों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन मिले. किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दिया. वे शिक्षा विभाग से संबंधित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. सभी अधिकारियों से कहा कि शिक्षा व्यवस्था सुधारना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसे मिशन मोड में लागू किया जाये.

सीएम एक्सीलेंस स्कूलों में उपस्थिति बढ़ायें

बैठक में डीसी ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसइ के माध्यम से चयन प्रक्रिया, आइसीटी प्रोग्राम, स्मार्ट क्लास और स्टीयरिंग समिति से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए सभी बीइइओ और विद्यालय प्रबंधन समितियों को बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए जागरुकता अभियान चलायें.

स्कूलों में नियमित हो बच्चों की स्वास्थ्य जांच

उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, रसोई शेड निर्माण, खाद्यान्न की नियमित उपलब्धता, पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थिति, तथा रसोइयों की संख्या एवं आवश्यकता की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए ताकि कुपोषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सके. बैठक में डीइओ विनोद कुमार, डीएसइ मधुकर कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के बीइइओ एवं कर्मी उपस्थित रहे.

हाइलाइट्स

डीसी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >