deoghar news : नये आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए जल्द करें स्थल चिह्नित : डीसी

पोषण ट्रैकर से जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर की गतिविधियों एवं अपलोड किये जा रहे आंकड़ों की समीक्षा हो और सभी आंकड़ों का समय-समय पर क्रॉस वेरिफिकेशन करें. उक्त निर्देश डीसी ने दिये.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : पोषण ट्रैकर से जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर की गतिविधियों एवं अपलोड किये जा रहे आंकड़ों की समीक्षा हो और सभी आंकड़ों का समय-समय पर क्रॉस वेरिफिकेशन करें. उक्त निर्देश डीसी विशाल सागर ने मंगलवार को समाहरणालय में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिये. डीसी ने सख्त हिदायत दी कि जमीनी स्तर पर अधिकारी काम करें. काम नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नये आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का प्रस्ताव है, वहां जल्दी स्थल चिह्नित करें और डीसी कार्यालय को भेजें ताकि जल्द केंद्र का निर्माण करवाया जा सके. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति जैसे पीने का पानी, शौचालय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित प्रतिवेदन भेजें. खाली पदों पर सेविका व सहिया की नियुक्ति करें डीसी ने निर्देश दिया कि जिले में सेविका, सहिया खाली पदों पर जल्द नियुक्ति की कार्रवाई करें. बैठक में डीसी ने सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, पोषाहार वितरण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, टीएचआर वितरण, बच्चों व महिलाओं को टीकाकरण तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षकों को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि जमीनी स्तर पर कार्य करें. सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खोलें. सेविका, सहिया द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण व क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करें. डीसी ने जिले में आंगनबाड़ी डिजिटाइजेशन को लेकर बच्चों की दी जा रही सुविधा की वस्तुस्थिति को जांच कर डीसी कार्यालय को अवगत करायें. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सरिता भारती, सभी सीडीपीओ, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी, सभी महिला पर्यवेक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स समाज कल्याण विभाग की बैठक में डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई करें सभी आंगनबाड़ी केंद्र अवकाश के दिनों को छोड़ कर खुले वर्ना होगी कार्रवाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >