जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम…भजन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

सारवां में शिवशक्ति महायज्ञ में बही भक्ति की अविरल धारा

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चारघरा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ के अवसर पर भक्ति की अविरल धारा बह रही है. इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचे और श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की. रात्रि को गौतम सांस्कृतिक कला दल के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दल के कलाकारों की ओर से भक्ति भजनों का सामान देर रात तक बांधा गया. कार्यक्रम का आगाज गणपति वंदना से किया गया. इस दौरान सपना कश्यप ने एक राधा, एक मीरा… भजन की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी. वहीं, गायक शिवम ने जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम…भजन की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी है. कलाकार गौतम ने भगवान श्री राम की महिमा पर आधारित भजनों से श्रोताओं को झूमाया. कार्यक्रम के संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष, सचिव समेत सदस्य लग रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >