सरकारी गोदाम को शीघ्र दुरुस्त करें : डीएसओ

डीएसओ ने सोनारायठाढ़ी गोदाम का किया निरीक्षण

सोनारायठाढ़ी. डीएसओ प्रीतिलता किस्कू ने शुक्रवार को सोनारायठाढ़ी स्थित सरकारी अनाज भंडार का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि जब सोनारायठाढ़ी प्रखंड में लाखों रुपये की लागत से गोदाम का निर्माण किया गया है, तो सरकारी अनाज का भंडारण भी यहीं प्रखंड में किया जाना चाहिए. इस संबंध में डीएसओ ने बीडीओ नीलम कुमारी और एमओ चंदन कुमार रजक को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द गोदाम को दुरुस्त कर उसकी रिपोर्ट जिला को भेजी जाये, ताकि अनाज भंडारण की व्यवस्था सुचारु रूप से की जा सके. वर्तमान में सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र की 56 सरकारी जनवितरण प्रणाली दुकानों को पूर्व प्रखंड सारवां से ही अनाज का वितरण किया जा रहा है. यहां प्रति माह लगभग 3800 क्विंटल अनाज का वितरण किया जाएगा. मौके पर भाजपा नेता मुन्ना सिंह, जितेंद्र राणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >