सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज

मधुपुर के मछुवाटांड- ओझामोड़ बायपास सड़क पर बावनबीघा के निकट सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला.

मधुपुर. . शहर के थाना मोड़ से मछुवाटांड- ओझामोड़ बायपास सड़क पर बावन बीघा के निकट सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बावनबीघा सपहा के कोल टोला चरकू कोल (55 वर्ष ) रात के आठ बजे साइकिल से सामान लाने के लिए ओझा मोड़ गया था. करीब नौ बजे रात को बावन बीघा में एक होटल के निकट अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार चरकू कोल को रौंद दिया, जिसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला. घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की सूचना पर परिजन और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने तत्काल सड़क पर जख्मी हालत में पड़े चरकू को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल में रास्ते में ही चरकू कोल की मौत होने की बात बतायी गयी. सूचना पर पुलिस की टीम पर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को पुलिस ने देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतक के पुत्र मुन्ना कोल के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर तेजी व लापरवाही से घटना को अंजाम देकर भाग जाने की मामला दर्ज किया है. घटना के बाद मृतक के घर में शौक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >