Deoghar News : कैशबैक का झांसा देकर ठगी करनेवाला युवक गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करता था.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करता था. चार फरवरी की कार्रवाई में सारठ थाना क्षेत्र के बगडबरा गांव निवासी जुमराती अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर शिवनारायण कामत कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ विशेश्वर कुमार व सारठ थाने की पुलिस टीम शामिल थे. एसआइ की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपित को सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल से किया गिरफ्तार आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >