जंगल में बैठकर चला रहे थे साइबर ठगी का खेल, चार आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-सिम बरामद

करौं के अंबाटीला जंगल से साइबर ठगी करने वाले चार युवक गिरफ्तार हुए हैं. कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ये लोग कैशबैक, पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर लोगों को ठग रहे थे. पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल और 10 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.

देवघर : कैशबैक से लेकर पीएम किसान योजना और बिजली बिल तक के नाम पर लोगों को ठगने का खेल करौं के अंबाटीला जंगल में चल रहा था. पुलिस ने 12 सितंबर को छापेमारी कर दो सगे भाइयों समेत चार युवकों को साइबर ठगी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई

एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलायी जा रही कार्रवाई के तहत साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में साइबर थाना और करौं थाना की विशेष टीम ने छापेमारी की.

चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में करौं थाना क्षेत्र के जागाडीह गांव निवासी रूपलाल कुमार पोद्दार, दुधानी गांव निवासी मो. सलीम अंसारी तथा मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केन्दुआटांड गांव निवासी सहोदर भाई कन्हैया कुमार दास और समीर कुमार दास शामिल हैं.

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी

पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट व अमेजन के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी तथा गूगल पे और फोनपे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी कर रहे हैं.

कैशबैक का झांसा देकर लेते थे मोबाइल एक्सेस

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देते थे. पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त करने के बाद साइबर ठगी करते थे.

नौ मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद

पुलिस ने नौ मोबाइल फोन और 10 सिमकार्ड बरामद किये. प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं.

पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी

रूपलाल कुमार पोद्दार पूर्व में साइबर थाना, देवघर के कांड संख्या 152/2017 में जेल जा चुका है.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेन्द्र कुमार सिन्हा, करौं थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती सहित दोनों थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >