deoghar news: बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने कराये अनुष्ठान

अगहन मास कृष्ण पक्ष प्रदोष तिथि पर गुरुवार को बाबा मंदिर में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.

संवाददाता, देवघर : अगहन मास कृष्ण पक्ष प्रदोष तिथि पर गुरुवार को बाबा मंदिर में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मंदिर में भीड़ कम रही. दोपहर बाद श्रद्धालुओं को सीधे गर्भ गृह में प्रवेश कर पूजा अर्चना करते देखा गया. इस दौरान काफी संख्या में भक्तों ने अनुष्ठान कराये. गुरुवार की अहले सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा पर कांचा जल चढ़ाया गया. इसके बाद सरदारी पूजा की गयी. सरदारी पूजा के समापन के बाद भक्तों के लिए बाबा मंदिर का पट खोल दिया गया. भीड़ कम होने के कारण भक्तों को सुबह में संस्कार मंडप के जरिये कतार में प्रवेश कराया गया. बोल बम व हर हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >