एक सप्ताह में तैयार होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ओटी से आइसीयू तक डीसी ने परखी व्यवस्था

देवघर सदर अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि गंभीर मरीजों को जल्द राहत मिल सके.

संजीत मंडल देवघर

देवघर : सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और शेष कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित एजेंसी व अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया.

क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार ऑपरेशन थिएटर | Prabhat Khabar Network

ओटी से आइसीयू तक सुविधाओं का लिया जायजा

उपायुक्त ने निर्माणाधीन भवन में ऑपरेशन थियेटर (ओटी), इमरजेंसी वार्ड, आइसीयू, लिफ्ट स्थापना कार्य और रिसेप्शन एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने और बचे हुए कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि गंभीर मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं आधुनिक और सुगम होनी चाहिए.

क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार ऑपरेशन थिएटर | Prabhat Khabar Network

शहर के साथ ग्रामीण मरीजों को भी मिलेगी राहत

मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शुरू होने से देवघर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को गंभीर और आपातकालीन स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी. मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

निरीक्षण करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया | Prabhat Khabar Network

काम पूरा होने के बाद फिर होगी विस्तृत समीक्षा

डीसी ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन की टीम दोबारा स्थल का गहन निरीक्षण करेगी. मानकों के अनुरूप काम पूरा होने की पुष्टि के बाद ब्लॉक के संचालन की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी, ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके. निरीक्षण के दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी और एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >