रोहिणी में दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर प्राथमिकी दर्ज

देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी में दो पक्षों ने मारपीट व छिनतई की काउंटर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि, जसीडीह:

जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी में दो पक्षों ने मारपीट व छिनतई की काउंटर प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के बीरबल पांडेय ने कहा है कि रविवार की शाम को शतचंडी दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने गया था. इसी क्रम में रोहिणी निवासी गौतम उर्फ लालू पांडेय, मनीष पांडेय, गुलाब पांडेय, उमाशंकर पांडेय आये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सबने उन्हें व उनके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया. दूसरे पक्ष से गौतम पांडेय ने कहा है कि रविवार की शाम को वह अपने घर पर था. इसी क्रम में रोहिणी निवासी बीरबल पांडेय,गौतम पांडेय,राहुल पांडेय,छोटू उर्फ प्रकाश पांडेय आये और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद लाठी से मारकर घायल कर दिया. आरोपियों ने उसके भाई मनीष पांडेय, पिता व मां के साथ मारपीट की व मां के जेवर छीनकर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >