सारवां : वेटरनटी यूनिट के हेड को आवेदन देकर सैलरी और आइडी दिलाने की मांग

मांगों को लेकर हड़ताल पर गये निजी कंपनी के संविदा कर्मी

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पशु पालन विभाग में कार्यरत निजी कंपनी के संविदा कर्मी मांगों को लेकर गुरुवार को हड़ताल पर चले गये हैं. मौके पर कर्मियों ने कहा कि पिछला महीना अप्रैल का वेतन अब तक नहीं मिला और न ही नियुक्ति पत्र मिला है. उनलोगों को प्रति माह 12000 रुपये सैलरी दी जा रही है. जबकि कंपनी ने इसके बारे में बताया था कि सैलरी बढ़ायी जायेगी, लेकिन अब तक वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया. बताया गया कि मजबूरन वेटरनरी यूनिट के हेड को आवेदन देकर सैलरी और आइडी नहीं मिलने पर विगत दिन से हड़ताल पर चले गए. उनलोगों ने मांग की कि उनको समय पर केंद्र द्वारा निर्धारित वेतन के अनुसार सैलरी दी जाये व आइडी प्रूफ के साथ पेन स्लिप भी दिया जाये. वहीं, आवेदन में योगेश कुमार, अजय यादव, तिरफ मांझी, देवेंद्र यादव, सिकंदर रजक, निर्मल कुमार यादव, राजेश यादव, अशोक पंडित, धीरज पंडित, रमेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, रमेश कुमार दास आदि के हस्ताक्षर हैं. ————- मांगों को लेकर हड़ताल पर गये निजी कंपनी के संविदा कर्मी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >