14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी बाबा साहेब की जयंती

मधुपुर : बाबा साहेब की जयंती को लेकर की मंत्रणा

मधुपुर. शहर के कोर्ट मोड़ स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष रविवार को अनुसूचित संघर्ष समिति के सदस्यों ने एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रकाश दास ने की. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर किया गया. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. उन्होंने समिति के सदस्यों को जयंती में शामिल होने की अपील किया. मौके पर महादेव दास, बृजनंदन दास, राजेंद्र दास, चंदन दास, प्रेम दास, दीपक दास, मीना देवी, माया देवी, नीलम देवी, मंजू देवी, सचिन कुमार दास समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >