Deoghar: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Deoghar: देवघर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया.

संजीत मंडल
Deoghar: शनिवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में टावर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया. प्रदर्शन में नेताओं ने नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ नाराजगी जतायी. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया.

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार : डॉ मुन्नम संजय

प्रदेश महासचिव डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है. जिला अध्यक्ष श्री दास ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को उठाती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा.

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश कॉर्डिनेटर अवधेश प्रजापति, दिनेशानंद झा, रवि केसरी, अमरेंद्र कुमार सोना, गणेश दास, आशीष भारद्वाज, रवि कुमार वर्मा, दीपक कुमार सिंह, हरिकृष्ण राय, विकास कुमार राऊत, बृजभूषण राम, गोलू कुमार, राहुल राज, मोहम्मद श्याम, कुमार बाबा, नुनु खान, कृष्ण कुमार भारती, आफताब आलम, मोहम्मद जाहिद, मिनहाज मिर्जा, अविनाश कुमार देव, अमरेंद्र भोपाल, विवेक, मनजीत, मकसूद आलम, वशिष्ठ राणा और रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

पंपू तालाब में मरी मिलीं सैकड़ों मछलियां व कछुए, इलाके में हड़कंप

Deoghar News : राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर एफआइआर तय, बरसात से पहले गोदाम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >