प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ देवघर में धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने टावर चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष छात्रों के हितों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर धरना-प्रदर्शन किया.

जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

परीक्षा अनियमितताओं पर जताया विरोध

धरना के दौरान नेताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ज्ञापन में रखीं तीन प्रमुख मांगें

राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने और युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई. साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है. यदि केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करती रही तो पार्टी जनहित में आंदोलन को और व्यापक करेगी.

कार्यक्रम में दिनेशानंद झा, अशोक कुमार सिंह, गणेश दास, आशीष भारद्वाज, अनुराग आनंद, बिलालुद्दीन अंसारी, रवि कुमार केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >