सदर अस्पताल के लिपिक सह लेखापाल के विरुद्ध जांच टीम गठित

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त लिपिक सह लेखापाल मनीष कुमार के विरुद्ध जांच का आदेश जारी कर कमेटी का गठन किया है.

देवघर. अलग-अलग आरोपों को लेकर लगातार मिल रही शिकायत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त लिपिक सह लेखापाल मनीष कुमार के विरुद्ध जांच का आदेश जारी कर कमेटी का गठन किया है. जिक्र करते हुए कहा है कि, अशोक कुमार एवं आलोक कुमार सहित अन्य द्वारा कई तरह के गंभीर आरोप लगाये गये हैं. इसकी बिंदुवार जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए कहा है. जिक्र कर कहा है कि, नियुक्ति से लेकर वर्षों से यहां पर प्रतिनियुक्त रहकर अवैध तौर पर कार्य करने का आरोप है. जांच टीम में स्वास्थ्य सेवा के उप निदेशक डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में , क्षेत्रीय उपनिदेशक संथाल परगना एवं गोड्डा सिविल सर्जन को सदस्य नामित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >