चार दिन बाद भी अधजली महिला के शव की नहीं हुई पहचान

मकरा पहाड़ की तलहटी में हुई थी वारदात

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरा पहाड़ की तलहटी में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का अधजला शव की पुलिस अब तक शिनाख्त नहीं कर पायी है. दरअसल पुलिस ने मौके से खून के निशान और बाइक के टायर के निशान मिला था. बतादें कि मंगलवार को सोनारायठाढ़ी पुलिस ने एक महिला का अधजला शव बरामद किया था, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामचंद्र राम, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता समेत पुलिस ने स्थल निरीक्षण व शव के पास बिखरे पड़े खून को कलेक्ट भी किया था. आसपास के लोगों से शव को लेकर पूछताछ की, लेकिन किसी ने महिला के बारे में कोई नहीं जानकारी नहीं दी. पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया था. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पुलिस को बाइक के चक्का का निशान भी मिला था. आशंका जतायी जा रही है कि महिला का शव छुपाने के लिए बदमाशों ने शव को बाइक से लाकर झाड़ी में रखकर शव को ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है, जिसमें महिला का दोनों हाथ व दोनों पर को छोड़कर बाकी सारा शरीर जल गया था. इसको लेकर थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया की महिला की शव का पहचान नहीं हो पाया है. वहीं, पुलिस कई बिंदु पर चर्चा कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >