सभी मतदान केंद्रों पर दिखे सुरक्षा कर्मी

अतिसंवेदनशील बूथों पर बीएसएफ के अलावे केंद्रीय बलों को भी लगाया गया

मधुपुर. विधानसभा चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस बार सामान्य से लेकर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी. अतिसंवेदनशील बूथों पर बीएसएफ के अलावे केंद्रीय बलों को भी लगाया गया था. जबकि सामान्य बूथों पर जिला बल, होमगार्ड व ग्रामीण पुलिस तैनात किये गये थे. इसके अलावा सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस के अधिकारी लगातार विभिन्न बूथों में दिन भर गश्ती करते दिखे. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजीव कुमार भी लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >